best news portal development company in india

ऑपरेशन प्रहार-2 का असर: जालंधर स्टेशन पर बैग खुलवाकर तलाशी, 50 संदिग्ध पकड़े

SHARE:

जालंधर। जालंधर में ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत पब्लिक प्लेस पर तलाशी अभियान चलाया गया। जालंधर सिटी स्टेशन सहित कई जगह चले तलाशी अभियान में पुलिस ने 50 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इसके अलावा लावारिस रखे सामान की भी तलाशी ली गई। जालंधर पुलिस ने सिटी स्टेशन पर यात्रियों के बैग खुलवाकर देखे।

महिलाओं के पर्स तक की तलाशी ली। इस मौके पर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर की अगुवाई में पुलिस मुलाजिमों ने सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर सर्च की।

जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी लेती पुलिस।
जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी लेती पुलिस।

पुलिस ने तलाशी ली, डॉग स्क्वायड की टीमें भी साथ रहीं

अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल भी मौजूद रहे। एसपी गिल ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में शामिल रहीं। पुलिस ने बेंचों पर रखे लावारिस बैग्स की तलाशी ली और यात्रियों से पूछताछ की।

गैंगस्टरों-नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम: स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत 

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत राज्य भर में गैंगस्टरों, नशा तस्करों और उनके सहयोगियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसी कड़ी में जालंधर में कई स्थानों पर रेड की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि संदिग्ध इलाकों में छापेमारी के दौरान 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में विशेष नाकेबंदी भी की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई