best news portal development company in india

मोगा रैली के बाद सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, विरोधियों को दी सख्त चेतावनी, कहा- तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा

SHARE:

मोगा।  मोगा में रैली में शामिल होने के बाद CM भगवंत मान फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। वह शाम साढ़े सात बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे। इससे पहले पार्टी की नशा विरोधी रैली में सीएम भगवंत मान ने अपनी तबीयत को लेकर विरोधियों को करारे जवाब दिए। मान ने कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगे बल्कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की जड़ों में बैठेंगे।

सीएम ने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। उन्होंने बिना नाम लिए बिक्रम सिंह मजीठिया को लोगों का कातिल बताया।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें।

वहीं अकाली दल ने AAP की रैली को लेकर सवाल उठाए हैं। अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत चीमा ने कहा कि राजनीतिक रैली को सरकारी प्रोग्राम बनाया गया। यहां DGP और चीफ सेक्रेटरी का संबोधन कराया गया। गवर्नर और चुनाव आयोग इस पर तुरंत संज्ञान ले। यह ब्यूरोक्रेसी का सियासीकरण है। आज ये हुआ, कल को जिला लेवल पर DC और SSP संबोधित करेंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कार्यकारी DGP और चीफ सेक्रेटरी के खुलेआम राजनीतिक पार्टी से नजदीकी या सपोर्ट दर्शाना न केवल अनुचित है बल्कि सेवा, आचरण, नियमों और संवैधानिक मर्यादा का स्पष्ट व गंभीर उल्लंघन है। सिविल सेवक के अटल सिद्धांत से बंधे होने की वजह से उनका फर्ज है कि हर हालत में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक वफादारी को कायम रखें। यह मामला अनुशासनहीनता नहीं बल्कि प्रशासनिक ढांचे की आत्मा पर वार करने के बराबर है।

पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए सीएम भगवंत मान।
पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए सीएम भगवंत मान।

 

2022 से पहले वाली सरकारों के लोग सरकारी गाड़ियों में नशा तस्करी करते थे- सीएम भगवंत मान

  • पहले सरकारी गाड़ियों में तस्करी करते थे: सीएम भगवंत मान ने कहा कि 2022 से पहले वाली सरकारों के लोग सरकारी गाड़ियों में नशा तस्करी करते थे। पुलिस को पहले फोन कर देते थे कि ये गाड़ियां नहीं पकड़नी। उन्होंने पंजाब के युवाओं की नसों में चिट्‌टा भेज दिया।
  • नशा मिटाने के लिए की रिसर्च: भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशा पर लगाम लगाने के लिए बाकायदा रिसर्च की और उसके हिसाब से प्लानिंग की। पहले नशा छुड़ाओ केंद्र बनाए फिर तस्कर पकड़े और आखिर में उनके बंगलों पर बुलडोजर चलाया।
  • बीजेपी, शिअद व कांग्रेस की जड़ों में बैठूंगा: भगवंत मान ने कहा कि मैं जैसे ही अस्पताल जाता हूं, वो कह देते हैं कि बिना बात के अस्पताल चले गया। वैसे ही बैठा है। मान ने कहा कि मैं बीजेपी कांग्रेस व अकाली दल वालों को कह देता हूं कि मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा।
  • तुम लोगों के कातिल हो: भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए बगैर कहा कि इन्होंने टीके वाला पंजाब बना दिया। अभी भी नहीं हटते। यहां की कचहरी से जमानतें मिल जाएंगी ऊपर वाले की अदालत से नहीं मिलेगी। सजा तो मिलकर रहेगी। तुम लोगों के कातिल हो।
  • समोसे की रेहड़ी वालों से हिस्सेदारी मांगते थे: भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसी के साथ हिस्सेदारी नहीं डालती है। उन्होंने कहा कि पहले वाले तो हर काम में अपना हिस्सा लगाते थे। यहां तक कि उन्होंने समोसे की रेहड़ी वाले भी नहीं छोड़े और उनसे हिस्सा मांगते थे।
रैली में सम्मानित करते हुए सीएम मान
रैली में सम्मानित करते हुए सीएम मान

नशा बेचने वालों के बंगलों पर बुलडोजर चला-केजरीवाल 

  • लोग पहले जानकारी नहीं देते थे: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब युद्ध नशा के विरुद्ध शुरू किया तो लोग जानकारी नहीं दे रहे थे। पब्लिक डर रही थी। लेकिन एक साल में जिस तरह से पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई की। नशा बेचने वालों के बंगलों पर बुलडोजर चला। बड़े लोगों को पकड़ा गया, जिनका नाम लेने से लोग डरते थे। तब लोगों को विश्वास हुआ है। अब जनता समाने आ गई है और जनता का विश्वास सरकार और पुलिस पर बन गया है।
  • हर वार्ड व गांव में कमेटियां बनाई: उन्होंने कहा कि हर वार्ड व गांव में कमेटियां बनाई जा रही है। इसमें लोगों को शामिल किया जा रहा है। कमेटियों को दो काम दिए हैं। जो लोग नशा बेच रहे हैं उसकी जानकारी दें। लोग डरते हैं कि जानकारी दी तो नशा तस्कर उन्हें मार देंगे। वीडीसी मेंबर के मोबाइल में एप डाउनलोड की जा रही है। उसी एप में जानकारी देंगे।
  • 60 हजार सरकारी नौकरियां दी: उन्होंने कहा कि हर गांव में मान सरकार खेल का मैदान बना रही है। खेल का सामान भी आपको दिया जाएगा। जो युवा नशे से बाहर आ जाएंगे उनको खेलों में लाएंगे। रोजगार देंगे। भगवंत मान सरकार 60 हजार सरकारी नौकरी दे चुकी है। गांव में एक एक लोगों को बताना होगा कि अकाली दल बीजेपी व कांग्रेस की सरकारें थी, तब पूरा पंजाब इन्होंने नशे में डूबा दिया था। लोगों को बताना है कि इन पार्टियों को वोट नहीं देनी है।
मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) की नशा विरोधी रैली को संबोधित करते हुए सीएम मान, केजरीवाल।
मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) की नशा विरोधी रैली को संबोधित करते हुए सीएम मान, केजरीवाल।
मोगा रैली में शामिल हुए लोग।
मोगा रैली में शामिल हुए लोग।

सेहत बीमा कार्ड बनाकर हर दिन 1 हजार रुपए कमाएं- मंत्री

इससे पहले सेहत मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार हर परिवार को 10 लाख का सेहत बीमा कार्ड दे रही है। कार्ड बनाने से लेकर इलाज तक सब कुछ फ्री है। अगर कोई पैसे मांगता है, तो सरकार को शिकायत दो। नौजवान लैपटॉप लेकर आएं और कार्ड बनाकर हर रोज 1 हजार रुपए कमाएं।

उन्होंने कहा कि युद्ध नशा के विरुद्ध यह मामूली मुहिम नहीं है। यह युद्ध अगली पीड़ी के लिए है। उन्होंने कहा कि 2025 में 2046 किलो चिट्‌टा पकड़ा। गुजरात में सिर्फ 146 किलोग्राम पकड़ा। उन्होंने बताया कि अगर गुजरात में सीमापार से ड्रग रोका जाता है, तो पंजाब में क्यों नहीं रोका जाता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। डबल इंजन सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं। भगवंत मान सरकार में पेपर लीक नहीं होते। 25 हजार नौजवानों ने नशा छोड़ा है। नशा बेचने वालों व गैंगस्टरों को बाहर भगाएंगे। इनको विदेश नहीं भागने देंगे।

पार्टी का दावा- रैली में सवा लाख लोग जुटे।
पार्टी का दावा- रैली में सवा लाख लोग जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई