best news portal development company in india

बरनाला में अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ’ रैली: सुखबीर बोले- दिल्ली की पार्टियों से लड़ाई, मजीठिया ने AAP पर बोला हमला

SHARE:

बरनाला- शिरोमणि अकाली दल ने बरनाला जिले के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में ‘पंजाब बचाओ’ रैली आयोजित की। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल हुए। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वे पंडाल में कुर्सियां सिर पर रखकर खड़े रहे। दोनों अकाली नेताओं ने अपने-अपने भाषण में कांग्रेस और पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा।

इस मौके पर बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की लड़ाई इस समय दिल्ली की पार्टियों से है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को पंजाब की पंथ, जमात और एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी का प्रतिनिधि बताया। बादल के अनुसार, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली से संचालित होती हैं और कभी भी पंजाब के हित में फैसले नहीं ले सकतीं।

बरनाल में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते बिक्रम मजीठिया।
बरनाल में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते बिक्रम मजीठिया।

अकाली सरकार में हुआ पंजाब का विकास : बादल

सुखबीर बादल ने भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के जबरदस्त जोश की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक भी कार्यकर्ता रैली स्थल से नहीं गया, जो दर्शाता है कि आने वाली सरकार अकाली दल की होगी। उन्होंने बरनाला के लोगों को सरकारें तय करने वाला बताया और कहा कि आज का जमावड़ा 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार की नींव रख रहा है।

रैली में मौजूद लोग।
रैली में मौजूद लोग।
रैली में बारिश आने पर सिर पर कुर्सियां लेकर खड़े लोग।
रैली में बारिश आने पर सिर पर कुर्सियां लेकर खड़े लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई