best news portal development company in india

पंजाब में दहशत : जालंधर के बाद मोगा के स्कूलों को धमकी, एग्जाम रद्द

SHARE:

जालंधर – जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गईं। पहली ईमेल में APJ, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था। जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया। धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को जानकारी दी। APJ स्कूल में पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। इसके साथ बच्चों के परिजन भी APJ स्कूल पहुंच गए। कुछ परिजन अपने बच्चों को घर ले जाते दिखे।

इसके बाद मोगा जिले के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना के सरकारी स्कूल शामिल हैं। ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। गोथेवाला स्कूल के टीचर राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। इसके चलते नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई।

धमकी के बाद जालंधर के APJ स्कूल से बाहर आते बच्चे और मोगा के गोथेवाला स्कूल में जांच करती टीम।

ADCP बोलीं- डरने वाली बात नहीं है

APJ स्कूल में पहुंची जालंधर की ADCP आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली, वहां पुलिस पार्टियां फिजिकल चेकिंग कर रही हैं। डरने वाली कोई बात नहीं है। घबराएं नहीं। प्रशासन के संज्ञान में मामला है।

मेल में लिखा- अपने बच्चे बचाओ

जालंधर के स्कूलों को ईमेल हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई। सब्जेक्ट में जालंधर स्कूलों में बम धमाका लिखा है। इसमें लिखा है कि सीएम मान निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर के पोर्ट्रेट और मूर्तियां 14 अप्रैल तक पंजाब में से हटा दो। नहीं तो बमों का धमाका होगा। मेल में स्कूलों को उड़ाने का समय 1 बजकर 11 मिनट, असेंबली को 2 बजकर 11 मिनट, दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट लिखा है। इसमें सिखों के नरसंहार का बदला लेने की बात कही गई है।

जालंधर में चौक पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।
जालंधर में चौक पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।

मेल में लिखा- बेअंत सिंह की तरह सीएम मान के टुकड़े करेंगे

मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद होगा। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

मोगा के गोथेवाला स्कूल में जांच करती हुई टीम।
मोगा के गोथेवाला स्कूल में जांच करती हुई टीम।
जालंधर के APJ स्कूल में जांच के लिए पहुंची पुलिस।
जालंधर के APJ स्कूल में जांच के लिए पहुंची पुलिस।
जालंधर के APJ स्कूल के अंदर जाती पुलिस की गाड़ी।
जालंधर के APJ स्कूल के अंदर जाती पुलिस की गाड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई