best news portal development company in india

कपिल शर्मा- नवजोत सिद्धू साथ आए मंच पर, हंसी के बीच मांगे गए वोट, शो के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे दोनों

SHARE:

मोहाली-  भले ही पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पिछले काफी समय से राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं राज्य में इलेक्शन अभी दूर हैं। लेकिन जब वह पंजाब में अपने शो की प्रमोशन के लिए पहुंचे तो कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके लिए मंच से वोट मांग लिए। जिसे सुनकर सिद्धू भी खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए। कपिल शर्मा का कहना था कि वहां जुटी भीड़ को देखकर लग रहा था कि किसी रैली में आए हो।

दरअसल, सिद्धू, कपिल शर्मा और अन्य स्टार कास्ट एक मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा की जब स्टूडेंटस को संबोधित करने लगे तो सिद्धू भी उनके साथ थे। इस दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस बार वोट आप नवजोत सिद्धू को ही डालना।” यह सुनकर सिद्धू भी हंस पड़े।

इसके बाद कपिल शर्मा ने सिद्धू को गले लगाया। फिर उन्होंने कहा- “मुझे सच में लगा जैसे किसी रैली में आ गए हों। यहां का जोश देखकर मजा आ गया। जो भी काम करने आए हैं, उसे दिल लगाकर करें।”

मंच पर मौजूद शो की पूरी टीम
मंच पर मौजूद शो की पूरी टीम

नवजोत सिंह सिदधू राजनीति से बचते रहे

कपिल शर्मा के साथ काफी देर तक नवजोत सिंह सिदधू भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कोई राजनीति वाली बात नहीं ही। उन्होंने कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और इस यूनिवर्सिटी के छात्र भी दुनिया के 152 देशों तक पहुंचते हैं। इस बात पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा‘ठोको ताली’।

कपिल शर्मा भी खुद को गाने से रोक नहीं पाए

जब Kapil Sharma स्टेज पर पहुंचे तो माहौल पहले से ही शानदार था। बारिश के कारण ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कपिल ने छात्रों से कहा कि उन्हें देखकर एक बढ़िया गाना याद आ गया है। इसके बाद उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर Satinder Sartaaj का ‘किथे नई तेरा रुतबा घटदा’ गाना गाया, जिसे स्टूडेंट्स ने खूब एन्जॉय किया।

कपिल ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी यूनिवर्सिटी से ही निकले हैं और यह समय दोबारा नहीं आता, इसलिए इसे खुलकर एन्जॉय करना चाहिए।

अर्चना पूरन सिंह ने किया धन्यवाद

अर्चना पूरन सिंह ने छात्रों को कहा कि आप सभी हमारा शो देखते हो जिसकी वजह से अब तक यह सो कामयाब हो पाया है। आगे भी आप और आप सभी का परिवार हमारा यह शो देखते रहेंगे। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और आप हमारे शो को आगे भी इस तरह कामयाब बनाते रहोगे।

डांस करते किकू और कृष्णा
डांस करते किकू और कृष्णा

किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने लगाए ठुमके

मंच पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने छात्रों के बीच ठुमके लगाए। उन्होंने झूमे जो पठान और व्हाट झुमका जैसे गानों पर छात्रों को नचाया। इसके अलावा टीम के सदस्य कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी शामिल हुए। उन्होंने भी अपने अंदाज में छात्रों को हंसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई