best news portal development company in india

होशियारपुर में हाई-प्रोफाइल तस्करी गिरोह पकड़ा : 9 किलो हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन-40 कारतूस बरामद

SHARE:

जालंधर-  होशियारपुर पुलिस ने पंजाब में अंतरराज्यीय और विदेश से जुड़े ड्रग-हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 किलो 925 ग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर थे।

सभी नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई का काम कर रहे थे। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की हालिया बड़ी कार्रवाइयों में शामलि है।

डीजीपी ने लिखा-जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लिया

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने गिरोह के पकड़े जाने पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीमा पार तस्करी रैकेटों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके तहत पंजाब के होशियारपुर में पुलिस को नशा और हथियार तस्करी से जुड़े बड़े राकेट को पकड़ने में कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रही है। इसके तहत तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। अब तक कई अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई