लुधियाना- लुधियाना की एक लॉटरी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर एक व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गया है। इस लॉटरी टिकट पर 6 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। दिल्ली पश्चिम विहार के रिटायर्ड पोस्टमास्टरओमप्रकाश ने ये बैसाखी बंपर जीता है। ओमप्रकाश पिछले 30 वर्षों से लाटरी खरीद रहे थे।
उन्होंने 1 अप्रैल को लाटरी गांधी ब्रदर्स की घंटा घर स्थित दुकान नंबर 55 से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका ये पहला इनाम निकल आया। पहला इनाम B-सीरीज 520720 नंबर है। इस लाटरी को ओमप्रकाश ने 500 रुपए में खरीदा था।







