best news portal development company in india

अमृतसर में ब्लास्ट के बाद अलर्ट:  संदिग्ध कार मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, दुकानदार की सूचना पर पहुंची टीमों ने शुरू की जांच

SHARE:

अमृतस​र अमृतसर में हुए धमाके से 5 किलोमीटर दूर छेहरटा इलाके में एक गाड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। गाड़ी के अंदर सीटों की जगह ड्रम और तार जैसी चीजें देखी गईं, जबकि गाड़ी की छत भी कटी हुई पाई गई। यह गाड़ी एक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और बकरे की कीमत पूछने लगा। इसी दौरान जब उसने इलाके में पुलिस की मौजूदगी देखी तो वह तुरंत वहां से चला गया और वापस नहीं आया। इस व्यवहार से दुकानदार को शक हुआ।

शक होने पर विकास कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और कमांडो टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली जा रही है और आसपास के क्षेत्र में सख्त चेकिंग जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े और विवरण साझा किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई