best news portal development company in india

जालंधर में BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बोले- CM पर हो कार्रवाई वरना होगा बड़ा आंदोलन

SHARE:

सीपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

जालंधर-  जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के विरोध में पुलिस कमिश्नर (सीपी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के संबंध में मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर था, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान, पुलिस ने सीपी कार्यालय के बाहर मुख्य गेट बंद कर दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट खुलवाने के लिए धक्का-मुक्की की, जिसके बाद वे अंदर प्रवेश कर पाए और पुलिस कमिश्नर को अपना ज्ञापन सौंपा।

इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरवजीत सिंह मक्कड़ और पूर्व मेयर राकेश राठौर शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया बोले- या तो गिरफ्तार करो या CM के खिलाफ कार्रवाई करो

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर और अमृतसर के धमाकों को लेकर बयान दिया था कि यह भाजपा द्वारा करवाया गया है। कालिया ने मांग की कि या तो उन्हें (भाजपा नेताओं को) गिरफ्तार किया जाए या मुख्यमंत्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई