best news portal development company in india

तरनतारन गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार: सरकारी कोठी पर पुलिस रेड, 1.63 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

SHARE:

PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा मामले के वक्त तरनतारन में तैनात थीं। - फाइल फोटो

गुरदासपुर–  पंजाब के गुरदासपुर में तैनात PCS अफसर SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार (16 मई) को सुबह 7 बजे उन्हें गुरदासपुर स्थित सरकारी कोठी से अरेस्ट किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में की गई है।

यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत रंधावा उस वक्त तरनतारन के पट्‌टी में तैनात थीं। उस वक्त उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। 8 साल पहले के इस मामले में गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां SDM के पास उनके पास नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था।

SDM अनुप्रीत की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही। उन्होंने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जिसमें घरेलू हिंसा के अलावा जान से मारने तक के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी।

इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ शेयर किया जा सकेगा। उन्हें गुरदासपुर से तरनतारन ले जाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई