लुधियाना- आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में पंजाब के बेहद पावरफुल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी (GST) घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा की ED की रिमांड दो दिन और बढ़ा दी।
गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अरोड़ा से आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। इससे पहले, ईडी ने 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर दिनभर चली छापेमारी के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 7 दिनों की शुरुआती ईडी कस्टडी में भेजा था।
रिमांड अवधि समाप्त होने पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके वित्तीय लेन-देन, फर्जी इनवॉइस और शेल कंपनियों के नेटवर्क को खंगालने तथा कुछ नए सबूतों के सामने आने का हवाला देकर और दिनों की कस्टडी मांगी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।








