best news portal development company in india

जालंधर में जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप, नगर निगम ट्रॉली में फंसी बाइक, एक युवक गंभीर घायल

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में शेखों ग्रैंड होटल के पास सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्राली से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्राली के नीचे जा घुसी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्राली में सवार 3 युवक और ड्राइवर मौके से फरार हो गए।

घायल की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को नगर निगम की एक ट्राली काफी समय से सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे ट्राली से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा ट्राली के नीचे फंस गया और बाइक सवार कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय ट्राली में तीन अन्य युवक भी सवार थे, जो दुर्घटना के तुरंत बाद ट्राली को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

हादसे के बाद बाइक।
हादसे के बाद बाइक।

नगर निगम की ट्राली।
नगर निगम की ट्राली।

जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी

प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि वह पास स्थित कोट महिंद्रा बैंक की शाखा के बाहर मौजूद था, तभी उसे जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक भीषण हादसा हो चुका था। इसके बाद साहिल और पास के टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कृष्णा की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया

टैक्सी स्टैंड संचालक राजकुमार ने बताया कि सड़क पर गलत तरीके से खड़ी ट्राली के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया था, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद उनके बेटे और अन्य लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बाइक को रास्ते से हटाकर साइड करते लोग।
बाइक को रास्ते से हटाकर साइड करते लोग।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई जोरावर ने बताया कि वह थाना नंबर 3 में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा दिखाई दिया। राहगीरों से पूछताछ में पता चला है कि बाइक सवार अपनी सही दिशा में जा रहा था, लेकिन उसकी रफ्तार काफी तेज थी।

दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे के लिए दोनों वाहन ड्राइवरों की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसका भाई भी अस्पताल पहुंच चुका है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई