best news portal development company in india

BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत में सुधार, बिट्टू-विजय सांपला ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल, लो BP के चलते हुए थे बेहोश

SHARE:

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया अस्पताल में भर्ती।

जालंधर–  पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत में सुधार हुआ है। भाजपा नेता विजय सांपला ने आज जालंधर के सर्वोदय अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि कालिया की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

विजय सांपला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कालिया से मुलाकात की और डॉक्टरों से भी बात की। सांपला ने बताया कि अब कालिया की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कालिया कल से दोबारा लोगों से मिलना और पार्टी का काम शुरू कर देंगे।

बीपी अचानक 60 से नीचे चला गया

इससे पहले, रवनीत सिंह बिट्टू भी कालिया का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मनोरंजन कालिया ने रक्तचाप की दो गोलियां ली थीं, जिसके बाद उनका बीपी अचानक 60 से नीचे चला गया और वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद उनके डॉक्टर मित्र ने तुरंत सीपीआर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

मनोरंजन कालिया से मिलते विजय सांपला।

बीजेपी नेता को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया

बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा गुरु नानक पुरा फाटक बी-67 और गढ़ा फाटक एस-4 के शिलान्यास समारोह से पहले कालिया की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण उनका रक्तचाप (बीपी) कम हो गया था।

भाजपा नेता की हालत स्थिर

डॉ. दिवांशु गुप्ता ने बताया कि कल मनोरंजन कालिया का रक्तचाप काफी कम हो गया था, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। उनके कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद है। यदि रिपोर्ट सामान्य आती है, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

होशियारपुर में नगर निगम चुनाव के भाजपा प्रभारी हैं कालिया

मनोरंजन कालिया होशियारपुर में नगर निगम चुनाव के भाजपा प्रभारी भी हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बीते दिन होशियारपुर का अपना दौरा रद्द कर दिया था। कालिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई