best news portal development company in india

अमृतसर को मिली नई सौगात : लव-कुश और माता सीता मंदिर बनेगा, चढ़ावा चोरी पर केजरीवाल का बड़ा बयान

SHARE:

अमृतसर- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि अमृतसर की पावन धरती पर भगवान लव-कुश और माता जानकी के नाम पर भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा मंदिर को भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ विकसित किया जाएगा। लव-कुश और माता जानकी का मंदिर बनने से पंजाब की धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर दिया बयान 

इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। आठ छोटे आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ भी नहीं की है। पुलिस रिमांड ना लेकर पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया जाएगा और बाद में बेल करवा दी जाएगी।

भाजपा पर लगाए आरोप

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा मामले को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा एक आरोप है कि 200 करोड़ रुपये की मंदिर के चढ़ावे से चोरी हो गई है जबकि पकड़े गए आठ आरोपियों से मात्र 80 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई