best news portal development company in india

जालंधर में टाटा सफारी से हेरोइन बरामद, अमृतसर के 2 तस्कर गिरफ्तार; करतारपुर-कपूरथला में होनी थी सप्लाई

SHARE:

जालंधर– जालंधर में तस्करों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 309 ग्राम हेरोइन और एक सफेद रंग की टाटा सफारी (नंबर PB06-H-6133) बरामद की है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत, आईपीएस और उप पुलिस अधीक्षक (जांच) लखविंदर सिंह, पी.पी.एस. की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्प बाली प्रभारी सीआईए स्टाफ के नेतृत्व में की गई।

नाकेबंदी के दौरान हुई गिरफ्तारी

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी 2 व्यक्ति अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन लाकर करतारपुर और कपूरथला क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए 07 जुलाई 2026 को एसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव दयालपुर के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी की। इस दौरान टाटा सफारी गाड़ी के पास खड़े 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी का विवरण

आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख पुत्र तरसेम सिंह, निवासी गांव भिंडी सैदां, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इस आरोपी के कब्जे से 169 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा सरबजीत सिंह उर्फ घुक पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी गांव भग्गूपुर बेट, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इसके कब्जे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

इस गिरफ्तारी के संबंध में थाना करतारपुर (जालंधर ग्रामीण) में आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. संख्या 141 (दिनांक 07.07.2026) के तहत एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21(C), 61 और 85 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

रिश्तेदारों के जरिए फैलाया नेटवर्क

आरोपियों ने माना कि वे अमीर बनने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस धंधे में उतरे थे। आरोपी सरबजीत सिंह के करतारपुर और कपूरथला क्षेत्र में रिश्तेदार हैं, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने इस इलाके में ड्रग्स के ग्राहकों का एक पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया था। वे बॉर्डर एरिया से सस्ती हेरोइन लाकर यहां महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई