best news portal development company in india

जालंधर में मोबाइल लूट के लिए मजदूर की बेरहमी से हत्या, दातर के वार से ली जान

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के थाना लांबड़ा के अधीन आते कोटला गांव में आज सुबह लूट के इरादे से आए बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां मोबाइल छीनने का विरोध करने पर लुटेरों ने एक 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक मजदूर की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। सुनील फिलहाल लांबड़ा के ही गांव चुगावां में मजदूरी करता था।

रोज की तरह सुनील अपने एक अन्य साथी के साथ काम के सिलसिले में सुबह जल्दी निकला था। जब वे दोनों थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव कोटला के बस स्टैंड पर बैठे हुए थे, तभी अचानक वहां 2 अज्ञात लुटेरे आ धमके। लुटेरों ने दोनों मजदूरों को घेर लिया और उनके मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे।

विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

लुटेरों को देखकर एक प्रवासी मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। लेकिन सुनील कुमार शर्मा वहीं फंस गया। जब सुनील ने लुटेरों का बहादुरी से सामना किया और अपना मोबाइल देने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हत्या के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून।
हत्या के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून।

लुटेरों ने सुनील पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण सुनील ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई