best news portal development company in india

दिनदहाड़े स्नैचिंग: बुजुर्ग महिला की बाली झपटी, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंची

SHARE:

जालंधर–  जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बाइक सवार दो लुटेरों ने बुजुर्ग महिला के कान से बाली झपट ली। वारदात के बाद महिला शोर मचाती रही, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी बाइक लेकर फरार हो चुके थे। बाली झपटने के दौरान महिला के कान में चोट लग गई और खून बहने लगा। महिला काफी देर तक दर्द से कान पकड़कर बैठी रही।

लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके कान पर दो टांके लगाए गए। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिला की पहचान गढ़ा निवासी सीता देवी (56) के रूप में हुई है।

सीता देवी ने बताया कि वह सुबह अपने घर से अर्बन एस्टेट में रहने वाले एक परिचित के घर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

महिला के पीछे आते हुए बदमाश।
महिला के पीछे आते हुए बदमाश।

महिला को देखकर थोड़ा पीछे रुके।
महिला को देखकर थोड़ा पीछे रुके।

बाइक सवारों ने चलती महिला के कानों पर मारा झपट्टा

सीता देवी ने बताया कि वह सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने चलते-चलते उनके कान की बाली जोर से खींच ली। अचानक हुए इस झटके से वह घबरा गईं और उन्हें चक्कर आने लगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है

बाली इतनी जोर से खींची गई थी कि सीता देवी के कान से तुरंत खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके कान पर दो टांके लगाए गए। थाना-7 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई