best news portal development company in india

जालंधर के गोराया नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा : खड़े कैंटर से टकराया तेल टैंकर, केबिन में फंसा चालक

SHARE:

जालंधर– जालंधर के गोराया नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो खड़े कैंटर से तेल भरे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक कैंटर का चालक अपने ही वाहन के कैबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान मनीष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कैंटर का टायर अचानक फट जाने के कारण वह हाईवे के किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान लुधियाना की दिशा से जालंधर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार तेल कैंटर ने खड़े वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि दोनों ही कैंटरों के परखच्चे उड़ गए और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जेसीबी और हाइड्रा की मदद से एक घंटे चला रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। इसके बाद गोराया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो जेसीबी और हाइड्रा मशीनों को मौके पर बुलाया गया। लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद फंसे हुए चालक को कैबिन को काटकर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, यातायात प्रभावित

इस भीषण हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुर्घटना के कारण सड़क की दो लेन पूरी तरह से बंद हो गईं, जिसके चलते पुलिस को एक लेन से वाहनों को निकालकर यातायात सुचारू कराना पड़ा। फिलहाल पुलिस और राहत टीमें क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई