best news portal development company in india

मानसा पुलिस का बड़ा एक्शन : होटलों में छापा, प्रेमी जोड़ों के साथ संचालकों पर शिकंजा

SHARE:

मानसा– मानसा पुलिस ने शहर में कैफे के नाम पर चल रहे कई होटलों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि ये होटल संचालक स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को भी कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कितने जोड़ों को हिरासत में लिया गया है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

शहर में कैफे की आड़ में चल रहे कुछ होटलों द्वारा स्कूल और कॉलेज की छात्राओं सहित प्रेमी जोड़ों को कमरे उपलब्ध कराए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को लेकर शहरवासियों द्वारा मानसा पुलिस पर सवाल भी उठाए जा रहे थे।

इन्हीं शिकायतों पर मानसा पुलिस ने आज शहर के कई कैफे और होटलों में छापेमारी की। मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी-2 पुलिस को कचहरी रोड स्थित एक होटल के बारे में सूचना मिली थी। सूचना में कहा गया था कि होटल संचालक स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को कमरे दे रहे हैं।

मानसा में होटलों पर रेड करती पुलिस। - Dainik Bhaskar
प्रेमी जोड़ों को लेकर जाती पुलिस।
प्रेमी जोड़ों को लेकर जाती पुलिस।

होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसके दौरान मौके से कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया गया। डीएसपी गिल ने बताया कि मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई