Surya Grahan 2026: ज्योतिषाचार्य राकेश जैन स्वर्ण पदक विजेता, जालंधर ने बताया कि साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव केवल दृश्यता तक सीमित नहीं माना जाता। ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य राकेश जैन ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय धैर्य और संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना है, तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही निर्णय लें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस अवधि में एक ओर आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, वहीं दूसरी ओर अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयमित व्यवहार रखना आवश्यक होगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें और किसी भी वित्तीय निर्णय में जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस समय कुछ योजनाओं में देरी या रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी रहेगा। निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई फैसला करें। मित्रों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
क्या करें?
ज्योतिषाचार्य राकेश जैन ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभकारी माना जाता है। बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। digitalindia24.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।








