best news portal development company in india

डॉक्टर पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप :  महिला डॉक्टर ने शादीशुदा होकर खुद को बताया सिंगल; जालंधर में पासपोर्ट बनाया, गुपचुप कनाडा भागी, पति बोला- गहने-कैश भी ले गई

SHARE:

जालंधर-  जालंधर की एक महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने शादीशुदा होने के बावजूद पासपोर्ट दफ्तर में खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और कनाडा चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर गई और सरकारी दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर पासपोर्ट हासिल किया।

पति की शिकायत पर फिरोजपुर पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर साल 2024 में डॉक्टर कनाडा भागी। इसके वह वापस नहीं लौटी। महिला डॉक्टर मकसूदां की रहने वाली है।

पति की शिकायत में जानिए…

  • 2021 में में हुई थी शादी: फिरोजपुर के रहने वाले डॉक्टर के पति त्रिपुष शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी साल 2021 में पवनप्रीत कौर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे।
  • पासपोर्ट में खुद को बताया अविवाहित: साल 2024 में पवनप्रीत कौर ने अपनी शादी की बात छिपाते हुए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जालंधर में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। आवेदन के दौरान उसने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित (सिंगल) बताया और इसी आधार पर नया पासपोर्ट जारी करवा लिया।
  • पासपोर्ट बनते ही कनाडा चली गई: पासपोर्ट मिलने के बाद पत्नी उन्हें बिना बताए कनाडा चली गई। पवनप्रीत कौर घर से कीमती गहने और नकदी भी अपने साथ समेटकर ले गई। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिया जाए।

पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस ने शिकायत की गहन जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर पवनप्रीत कौर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग/विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पासपोर्ट कार्यालय को भी दी जाएगी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बारकी से जांच की जा रही है। पासपोर्ट कार्यालय को भी गलत जानकारी देकर दस्तावेज हासिल करने के संबंध में सूचित किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई