best news portal development company in india

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंची; CP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल संपन्न होने के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में कंपनी बाग चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष फ्लैग मार्च और नाकेबंदी का दौर जारी है। कंपनी बाग चौक से शुरू हुए मुख्य फ्लैग मार्च में लगभग 150 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया, जबकि शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी इसी तरह की मुहिम चलाई जा रही है।

जालंधर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस जवान। - Dainik Bhaskar

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में कंपनी बाग चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया

शहर के आंतरिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने के साथ-साथ बाहरी इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्य पुलिस बल को शहर के प्रवेश द्वारों और बाहरी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे, इसके लिए 250 विशेष पुलिस कर्मियों को बाहर से बुलाया गया है। पुलिस की टीमें दिन के साथ-साथ रात के समय भी सड़कों पर गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

ई-मेल के जरिए मिली धमकियों को लेकर पुलिस सर्तक

हाल के दिनों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ई-मेल के जरिए मिली धमकियों को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। सीपी ने बताया कि इस मामले में कोलकाता से पंजाब पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, बीते दिन आई धमकी भरी ई-मेल के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचना दें

सुरक्षा के लिहाज से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ भी पुलिस प्रशासन ने एक विशेष बैठक की है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की जाए। संचालकों से अपील की गई है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति परिसर में नजर आए या ठहरने आए, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई