best news portal development company in india

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसानों का कूच रोका, डल्लेवाल बोले- आगे नहीं बढ़ने दिया तो यहीं धरना देंगे,भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध

SHARE:

गुरुद्वारे में बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल व अन्य।

लुधियाना–  पंजाब से दिल्ली जा रहे 55 किसानों को खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, कंटीली तार, कंक्रीट ब्लॉक और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया है। भारी पुलिस बल तैनात है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में 55 किसान रवाना हुए हैं। डल्लेवाल ने पिछले किसान आंदोलन में शहीद हुए शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी भी उठाई।

डल्लेवाल ने कहा- “अब रास्ता किसानों ने नहीं, हरियाणा पुलिस ने रोका है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। थोड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं। हमारे 5 नेता पुलिस से बात करेंगे। अगर आगे नहीं जाने दिया गया तो आज रात यहीं रुकेंगे।”  किसानों ने कहा कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी। इसका उद्देश्य किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर लगाए गए कंटीले तार।
खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर लगाए गए कंटीले तार।

29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का लक्ष्य

किसान नेताओं ने बतााय कि यात्रा में एक किसान मुख्य रूप से पैदल चलेगा, जबकि उसके साथ कुछ किसान रहेंगे, जो उसका सामान उठाएंगे। रास्ते में जगह-जगह पड़ाव होंगे और जत्था चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

किसानों का लक्ष्य 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का है। वहां एक दिन की किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद सरकार को किसानों की मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपने का प्रयास किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ निकालने का ऐलान किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई