best news portal development company in india

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

SHARE:

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन के साथ आंसू गैस के गोले दागे। ट्रैक्टर से बैरिकेड खींचते प्रदर्शनकारी।

मोहाली-  पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने सिख बंदियों की रिहाई के साथ पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की।

कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्‌ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर बॉर्डर सील कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इस पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर गन और ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए। मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है।

इससे पहले चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इससे कुछ जवान घायल हुए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर  वाटर कैनन के साथ आंसू गैस के गोले दागे। ट्रैक्टर से बैरिकेड खींचते प्रदर्शनकारी। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।
चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।
चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।
चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।
चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।
चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।
चंडीगढ़ के सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया।
चंडीगढ़ के सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के
सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया।
शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं।
शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं।
ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।
ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।
  • चंडीगढ़-मोहाली के सभी रास्ते बंद: चंडीगढ़ से मोहाली और मोहाली से चंडीगढ़ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बड़े-बड़े वाहन खड़े किए गए। दोनों तरफ से किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। DC निशांत यादव, डीजीपी सारगप्रीत हुड्‌डा और एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचे।
  • हवारा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की: इस प्रदर्शन से एक दिन पहले, शुक्रवार को जेल में बंद हवारा का वीडियो सामने आया। हवारा ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने, शरारती तत्वों से सावधान रहने और युवाओं से वालंटियर बनकर व्यवस्था संभालने को कहा था।
  • हवारा के पैरोल की सिफारिश केंद्र सरकार के पास पेंडिंग: पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या से जुड़े केस में उम्रकैद काट रहा हवारा अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मांग रहा है। CM भगवंत मान ने गवर्नर से 10 दिन की पैरोल देने की सिफारिश की है। गवर्नर ने ये सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हवारा को पहले 1 दिन की पैरोल दी जा रही थी जो उसने लेने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई