best news portal development company in india

जालंधर BJP का कांग्रेस भवन पर जोरदार प्रदर्शन, ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर घेरा; कहा-देश के स्वाभिमान का किया अनादर

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस भवन का घेराव किया। बीजेपी का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रोककर इसका अनादर किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में बल तैनात किया और कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए। बीजेपी नेताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स के पास ही रुककर अपना विरोध दर्ज कराया।

जालंधर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते बीजेपी  नेता। - Dainik Bhaskar

जालंधर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते बीजेपी नेता।

जालंधर में प्रदर्शन करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
जालंधर में प्रदर्शन करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम हर भारतीय, स्कूली बच्चे और सरकारी कर्मचारी के दिल में बसता है। जब देश की आजादी का पर्व मनाया जा रहा था, उस वक्त कांग्रेस के मंच से राष्ट्रगीत को बीच में रोकने की कोशिश की गई। नेताओं का कहना था कि वंदे मातरम न तो कांग्रेस दफ्तर में रुक सकता है और न ही पूरे हिंदुस्तान में कहीं रुकने वाला है।

शांतिपूर्ण ढंग से एक मांगपत्र सौंपा

बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे किसी टकराव के लिए नहीं आए थे, बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से एक मांग पत्र सौंपने आए थे। उनका मकसद कांग्रेस दफ्तर के बाहर राष्ट्रगीत गाकर संदेश देना था। हालांकि, उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी कि अगर भविष्य में देश के स्वाभिमान या राष्ट्रगीत का अनादर हुआ, तो कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई