best news portal development company in india

जालंधर में बेटे-बहू पर पिता की हत्या का आरोप: पैसों को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से सिर पर हमला

SHARE:

मृतक के घर की फोटो।

जालंधर। हरगोबिंद नगर में पैसों के विवाद को लेकर एक बेटे ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर अपने पिता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे।

जानकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह का बेटा सुखपाल सिंह ने रूही से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दलजीत सिंह इस विवाह के खिलाफ थे और उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इन दिनों उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर पिता से पैसे मांगता था, लेकिन दलजीत सिंह पैसे देने से इनकार कर देते थे। बताया गया कि बीती रात सुखपाल अपनी पत्नी रूही और एक दोस्त के साथ पिता के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने दलजीत सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना नंबर-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने धारा 103 और 103(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई