best news portal development company in india

जालंधर में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 5 संदिग्ध राउंडअप, एक्टिवा सवारों से हुक्के की पाइपें बरामद

SHARE:

जालंधर–  जालंधर में पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न सब-डिविजनों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वेस्ट सब-डिविजन पुलिस ने बुड्ढा मल पारा, टालीवाला चौक और मंगू बस्ती समेत संवेदनशील इलाकों में अचानक चेकिंग और नाकाबंदी की।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 5 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया गया है। ऑपरेशन के दौरान वेस्ट सब-डिविजन के 3 प्रमुख थानों की पुलिस फोर्स ने मिलकर संदिग्ध लोगों, वाहनों और पुराने अपराधियों से जुड़े ठिकानों की जांच की। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली।

जालंधर में पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। - Dainik Bhaskar

जालंधर में पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया।

बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने मिले संदिग्ध लोगों के रिकॉर्ड की जांच विशेष ‘पाइस’ एप के माध्यम से की।

मंगू बस्ती में एक्टिवा सवारों से पाइपें मिलीं

कार्रवाई के दौरान मंगू बस्ती में एक्टिवा पर सवार कुछ लोगों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हुक्के की पाइपें बरामद हुईं। संदिग्धों और बरामद सामान को आगे की जांच और सत्यापन के लिए थाने ले जाया गया।

एसीपी ने असमाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

ACP आतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई