best news portal development company in india

Guru Gochar 2026 : सिंह में गुरु का महागोचर करेगा कमाल 

SHARE:

ज्योतिष डेस्क

अगले महीने गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। वह 31 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य राकेश जैन स्वर्ण पदक विजेता, जालंधर के अनुसार, गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं, लेकिन अतिचारी गति के कारण इस बार वह जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु ज्ञान, संतान, बुद्धि और विवाह के कारक ग्रह हैं, जबकि सिंह सूर्य की राशि है, जिसे आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य राकेश जैन ने बताया कि  ऐसे में ग्रहों का यह अनोखा संयोग कुछ राशि वालों के लिए सफलता, सम्मान और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन सकते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
  • सफलता मिलने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
  • मेहनत और आगे बढ़ने की इच्छा को मजबूत कर सकता है।
  • परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
  • किसी यात्रा पर जाने की योजना भी सफल हो सकती है।
  • आपके प्रयासों को पहचान मिलने के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं।

 सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है।
  • परिवार से जुड़े मामलों में भी आप सक्रिय रहेंगे।
  • नई नौकरी की इच्छा पूरी होने के योग हैं।
  • धन लाभ होने से जीवन में खुशियां महसूस करेंगे।
  • आय बढ़ाने के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं।
  • व्यापारियों को नए संपर्क बनाने के साथ कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • कारोबार से जुड़े लोगों को कोई नई और लाभकारी डील मिल सकती है।

मीन राशि

  • परिवार में खुशियां और सुख-शांति बनी रहेगी।
  • धन के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं।
  • धन लाभ मिलने से आपका भौतिक सुख भी कई गुना बढ़ सकता है।
  • किसी यात्रा पर जाने की योजनाएं सफल होती दिखेगी।
  • नई योजना पर काम करने से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में खुशियों का अनुभव करेंगे।
  • परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *