best news portal development company in india

जंतर-मंतर जाते ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने 1,000 लोगों को पकड़ा

SHARE:

नई दिल्ली- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ले गई। दोपहर करीब 1 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर भी फट गया। बता दें कि CJP मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR रोकने की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *