best news portal development company in india

जालंधर में NIA की एंट्री से हलचल :  गढ़ा के न्यू हरदयालपुरा इलाके के दो घरों में गई, 3 घंटे तक रही; दस्तावेज भी जुटाए

SHARE:

जालंधर– जालंधर के गढ़ा इलाके के न्यू हरदयाल नगर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम पहुंची। थाना-7 पुलिस ने बताया कि यहां के दो घरों में टीम पहुंची थी और 2021 के किसी मामले में नोटिस देकर गई है।

NIA से जुड़ा मामला होने का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले में ज्यादा कुछ जानकारी साझा नहीं की। ACP रैंक के अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम शनिवार देर शाम जालंधर आई थी। वे केवल पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे से जुड़े मामले में नोटिस सर्व करने आए थे।

सूत्रों का कहना है कि रेड के दौरान टीम के लोग करीब 3 घंटे तक यहां पर रहे। जालंधर एरिया में 2021 में मिले टिफिन बम मिलने में जांच की चर्चा है। दो घरों से कुछ दस्तावेज भी टीम ने बरामद किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम ने अपनी रेड को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।

अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल अंडरपास के पास 5 साल पहले मिला था बम।
अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल अंडरपास के पास 5 साल पहले मिला था बम।

पंजाब में मिले बमों से संबंधित चल रही जांच

बता दें कि 5 साल पहले पंजाब में टिफिन बम मिलने के मामले में जालंधर के भी कुछ लोग शक के घेरे में आए थे जिसकी NIA जांच लगातार चल रही है। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल अंडरपास के पास भी 5 साल पहले बम मिला था।

2021 में टिफिन बम और ग्रेनेड मिले थे जालंधर के हरदयाल नगर में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के भाई लखबीर सिंह रोडे का घर है। वह पाकिस्तान में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन की गतिविधियां संचालित करता है। यहां NIA ने अगस्त 2021 में रेड की थी। पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह के बेटे गुरमुख सिंह से टिफिन बम और ग्रेनेड मिले थे। ये पंजाब को दहलाने के लिए भेजे गए थे। विस्फोटक सामग्री को पंजाब में कई जगह सप्लाई करने की जिम्मेदारी गुरमुख सिंह रोडे को दी गई थी। कोरोना काल में गुरमुख की वीडियो हुई थी वायरल कोरोना काल में गुरमुख सिंह उस समय चर्चा में आया था, जब उनकी एक मारपीट वाली वीडियो काफी वायरल हुई थे। वीडियो में गुरमुख सिंह ने किसी को मुक्का मारा था। वह व्यक्ति मौके पर ही बेहोश हो गया था। हालांकि यह वीडियो कहां की थी, इस बारे में कुछ पता नहीं चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई