best news portal development company in india

 CIA पुलिस को “युद्ध नशा विरुद्ध” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल : 1 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

जालंधर । जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की CIA टीम ने नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशा विरुद्ध” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1 किलो हेरोइन और दो अवैध .32 बोर पिस्तौल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों में, डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी श्री जयंती पुरी और एडीसीपी श्री परमजीत सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की अगुवाई वाली CIA टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। जानकारी देते हुए CP धनप्रीत कौर ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को CIA स्टाफ की टीम ने बोहरवाला चौक के पास लिंक रोड, कोट काला में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विनय कुमार उर्फ मित्तु (उम्र लगभग 34 वर्ष), पुत्र आशीष पाल, निवासी गुरु नानक नगर, नांगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C), 61, 85 के तहत एफआईआर नंबर 115, दिनांक 18.07.2025 को दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *