best news portal development company in india

मशहूर “पुश-अप मैन ऑफ पंजाब” कुंवर अमृतबीर सिंह यूथ आइकॉन बने : डिप्टी कमिश्नर डॉ. अग्रवाल ने अमृतबीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा

SHARE:

DC बोले-नशा खत्म करना हमारा लक्ष्य, युवाओं को फिटनेस के लिए करेंगे प्रेरित

जालंधर। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और प्रभावशाली बनाने के लिए जालंधर प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने पंजाब के मशहूर फिटनेस आइकॉन कुंवर अमृतबीर सिंह को जिला यूथ आइकॉन नियुक्त किया है।

अमृतबीर सिंह को यह जिम्मेदारी उनके फिटनेस के प्रति समर्पण और युवाओं को प्रेरित करने की उनकी काबिलियत के चलते सौंपी गई है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. अग्रवाल ने अमृतबीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा- “यह निर्णय युवाओं को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

फिटनेस में विश्व स्तर पर झंडे गाड़ चुके हैं अमृतबीर

बटाला के रहने वाले कुंवर अमृतबीर सिंह को “पुश-अप मैन ऑफ पंजाब” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अब तक तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और 35 से अधिक नेशनल-इंटरनेशनल फिटनेस रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। जिनमें ज्यादातर रिकॉर्ड पुश-अप से जुड़े हुए हैं। उनके जज्बे और अनुशासन की सराहना करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें पंजाब के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बताया।

जिला यूथ आइकॉन के रूप में अब अमृतबीर सिंह अपने सोशल मीडिया प्रभाव और पब्लिक इवेंट्स के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस की राह पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि अमृतबीर सिंह अपने उत्साह के साथ इस मुहिम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

अमृतबीर सिंह का संकल्प

इस सम्मान के लिए जालंधर प्रशासन और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए अमृतबीर सिंह ने कहा- “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जैसे अभियान का हिस्सा बनने का मौका मिला। मैं अपने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत भागीदारी से युवाओं को जागरूक करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब को एक स्वस्थ और नशा-मुक्त राज्य बनाना है और वह इसके लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई