best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में बादल फटने से 3 की मौत : घरों में घुसा मलबा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

SHARE:

मंडी।  हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में बादल फटने से सोमवार रात भारी नुकसान हुआ है। जेल रोड के साथ लगते नाले ने यहां कहर बरपाया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। रात 3 बजे नाले का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। निचली मंजिल में सो रहे 15 लोग घरों के भीतर मलबे में फंस गए। सुबह 4 बजे पुलिस ने इन्हें सुरक्षित निकाला।

मंडी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 25 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 4 मील, 9 मील और दवाड़ा के पास बंद हो गया है। दवाड़ा में फोरलेन का नामोनिशान मिट गया है। इसके बाद प्रशासन ने मंडी सब डिवीजन के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी है।

मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन भी लवांडी ब्रिज के पास लैंडस्लाइड से बंद है। मंडी में रात 1 बजे से हो रही भारी बारिश से फोरलेन की बहाली में कठिनाई आ रही है। मंडी शहर के बीचो-बीच बहने वाली सुकेती खड्ड भी उफान पर आ गई है। इसका पानी व मलबा भी खड्ड से सटे कई घरों में घुस गया।

मंडी में बादल फटने के बाद घर की निचली मंजिल में फंसी महिला को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए लोग
मंडी में बादल फटने के बाद घर की निचली मंजिल में फंसी महिला को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए लोग
मंडी में बादल फटने के बाद लोगों को रेस्क्यू करते हुए SDRF जवान
मंडी में बादल फटने के बाद लोगों को रेस्क्यू करते हुए SDRF जवान
मंडी के जेल रोड में बादल फटने के बाद घर की निचली मंजिल में फंसी महिला को रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोग।
मंडी के जेल रोड में बादल फटने के बाद घर की निचली मंजिल में फंसी महिला को रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोग।
मंडी के जेल रोड में मलबे में दबी गाड़ियां
मंडी के जेल रोड में मलबे में दबी गाड़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई