best news portal development company in india

जालंधर: 30 साल के व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते किया सुसाइड,पेड़ से लटका मिला शव

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक 30 साल के व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते एक पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ये घटना फिल्लौर के अंतर्गत आने वाले बंगा रोड पर स्थित गांव तूरां के पास बीती रात हुई। यहां जगरूप पैंट्रो पॉइंट पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 30 वर्षीय कर्मचारी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान चंद्रपाल सिंह पुत्र सोभरान, निवासी गांव दुगियान थाना बसरिया, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग एक साल से इस पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।

देर रात टी-शर्ट के सहारे लगाया फंदा

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 9:45 बजे की है। मृतक चंद्रपाल सिंह ने पेट्रोल पंप के पास स्थित एक पेड़ से अपनी टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

चौकी अड्डा आपरा इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि मृतक अविवाहित था और फिलहाल उसके आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में चंद्रपाल ने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई