best news portal development company in india

साप्ताहिक राशिफल : जानिए इस सप्ताह आपकी राशि क्या कहती है?

SHARE:

मेष- सप्ताह के शुरू में रुका हुआ काम बन सकता है रुकी हुई लेनदारी फंड पेंशन के काम पूरे होंगे। सप्ताह मध्य यात्रा होने का अच्छी खबर मिलने का योग है प्रिय जनों का साथ भी मिलेगा कामकाज में तेजी आएगी तथा रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे अधिकारी वर्ग से अच्छा सहयोग मिलेगा तथा यात्रा भी और हो सकती है। परंतु कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। लाभ और सफलता के विचार से पूरा सप्ताह अनुकूल है।

वृष- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का बृहस्पति से शुभ योग चल रहा है, सप्ताह मध्य इसका
अच्छा प्रभाव आपको अनुभव में आ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम सफल होगा। बहुत समय से रुका हुआ लाभ समाचार भी मिल सकता है। इस सप्ताह के शुरू में व्यापारिक साझेदारी के कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। सप्ताह के आखिर में उपयोगी यात्रा हो सकती है तथा अधिकारी वर्ग से आपको अपने कामकाज में अच्छा सहयोग भी मिलेगा। मंगल शनि के योग के कारण आपको किंचित मानसिक क्लेश और तनाव भी इस सप्ताह बीच-बीच में
अनुभव होता रहेगा। लाभ और सफलता के विचार थे रविवार सोमवार मंगलवार गुरुवार सप्ताह के उाम दिन हैं।

मिथुन- आपकी राशि से शुक्र गुरु का संयुक्त योग आपको इस सप्ताह कई क्षेत्रों में अच्छी
सफलता और प्रसन्नता दिखाएगा। इसके अलावा नए तरह के व्यापार में भी अच्छी
प्रगति होगी। प्रिय जनों से आनंददायक भेंट योग भी इस सप्ताह के दौरान है। सप्ताह के
शुरू में स्वास्थ्य कष्ट रह सकता है। सप्ताह मध्य हर्ष और क्लेश के मिश्रित प्रसंग हो
सकते हैं। सप्ताह मध्य प्रतीक्षित काम भी सफल होंगे। कामकाज में सफलता और
लाभ और प्रसन्नता की दृष्टि से रविवार सोमवार मंगलवार और शनिवार उत्तम दिन
रहेंगे।

कर्क- इस सप्ताह खर्च अधिक हो सकते हैं जो शुभ कार्यों में सामाजिक पारिवारिक कार्य
में तथा यात्रा भ्रमण आदि में हो सकते हैं। इस सप्ताह के आरंभ में संतान पक्ष की ओर
से चिंता रह सकती है जिसका समाधान सप्ताह के आखिर तक हो जाने का ग्रह संकेत है। सप्ताह मध्य हर्ष और क्लेश के मिले-जुले प्रसंग हो सकते हैं। आर्थिक देनदारी का समाधान होगा परंतु स्वास्थ्य कष्ट उभर सकता है। सप्ताह के आखिर में यात्रा भ्रमण होने का, प्रियजनों से भेंट होने का तथा व्यापारिक लाभ बढऩे का ग्रह संकेत प्रबल है।

सिंह- सप्ताह के आरंभ में घरेलू व्यस्तता अधिक बढ़ सकती है, निकट संबंधी के स्वास्थ्य या व्यवहार के कारण भी इस सप्ताह कुछ क्लेश हो सकता है पर इसका समाधान सप्ताह के आखिर तक हो जाएगा। स्थाई संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति होगी आपको यदि किसी ने कोई वायदा किया है तो वह इस सप्ताह पूरा होने का ग्रह संकेत है। सप्ताह के आखिर में सामाजिक पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य कष्ट भी उभर सकता है। कामकाज में सफलता और व्यापारिक लाभ की दृष्टि से लगभग पूरा सप्ताह भी आपको अनुकूल रहेगा।

कन्या- आपकी राशि से मंगल का संचार इन दिनों चल रहा है जो शनि से प्रतियुति योग पर भी है। इस कारण आपको कुछ मानसिक तनाव लेश भी बीच-बीच में उबर सकता है अथवा शरीर कष्ट जोड़ों में दर्द भी हो सकता है जिससे शीघ्र आराम भी मिल जाएगा। सप्ताह के शुरू में प्रिय
जनों से भेंट होने का ग्रह योग है। सप्ताह मध्य घर परिवार में आनंददायक प्रसंग होने का, स्थाई संपाि में वृद्धि होने का तथा सामाजिक कार्यों में आपकी मान प्रतिष्ठा बढऩे का संकेत है। सप्ताह के आखिर में प्रसन्नता के कई तरह के प्रसंग एक साथ हो सकते हैं। व्यापार रोजगार में लाभ की दृष्टि से आपको लगभग पूरा सप्ताह ही अनुकूल रहने का ग्रह योग है।

तुला- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का बृहस्पति से जो शुभ योग चल रहा है उसका कुछ अच्छा असर इस सप्ताह भी आपको अनुभव में आएगा। प्रतीक्षित कामों में अच्छी प्रगति हो सकेगी। ध्यान साधना में अच्छा अनुभव हो सकता है। चिा अशांत रहने का और प्रसन्नता के प्रसंग होने का मिश्रित योग सप्ताह के मध्य में प्रबल है। लघु यात्रा भी हो सकती है। सप्ताह के
आखिर में पारिवारिक व्यवस्था बढ़ सकती है। व्यापार रोजगार में लाभ और सफलता के लिहाज से रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार अपेक्षाकृत अनुकूल दिन रह सकते हैं।

वृश्चिक- इस सप्ताह आपको अपने कामकाज में कुछ नए प्रयोग करने का अवसर मिलेगा
जो अधिकतर सफल रहेगा। आपको अच्छे उत्साह जनक आश्वासन भी मिल सकते हैं
साथ ही अपने उद्देश्य पूरे करने के लिए धन और संसाधन भी प्राप्त हो सकते हैं पारिवारिक क्षेत्र में सप्ताहांत व्यस्तता बढ़ सकती है सप्ताह मध्य प्रसन्नता और क्लेश के मिश्रित प्रसंग भी हो सकते हैं। सप्ताह के आखिर में लघु यात्रा होने का योग प्रबल है। व्यापार रोजगार में लाभ के विचार से पूरा सप्ताह आपके अनुकूल रह सकता है।

धनु- आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का शुक्र से शुभ योग इस सप्ताह भी प्रबल है। इस
कारण आपको एक से अधिक कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार रोजगार में संयुत रूप से भी कुछ नए कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है। इस सप्ताह प्रिय जनों से आनंददायक भेंट होने का योग है। सप्ताह के आखिर में भेंट उपहारों का आदान-प्रदान होने का तथा रुका हुआ लाभ मिलने का ग्रह संकेत है। सप्ताह मध्य यात्रा संभावित रहेगी। रोजगार में लाभ के
विचार से मंगलवार से शनिवार तक का समय अधिक अनुकूल है।

मकर- आपको इस सप्ताह दूसरों से अपने मत भेद सुलझाने के अच्छे अवसर मिलेंगे तथा
आप इन अवसरों का उपयोग करने में सफल भी रहेंगे। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। सट्टा मध्य खर्च तथा अधिक हो सकते हैं तथा कुछ शरीर कष्ट भी हो सकता है। जबकि सप्ताह के शुरू और आखिर में संबंधी जनों का आवागमन अधिक होने का ग्रह योग भी प्रबल है।
रविवार सोमवार गुरु शुक्र शनिवार उत्तम दिन रहेंगे।

कुंभ- आपके कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह अथवा निकट भविष्य में कुछ रद्दोबदल हो सकते हैं, इनमें से अधिकांश आपको अनुकूल रहेंगे पर कुछ असुविधाजनक भी रह सकते हैं। इस सप्ताह मध्य प्रसन्नता बढ़ाने वाले एक से अधिक प्रसंग होने का योग है। आनंददायक वार्ता होने का तथा व्यापार रोजगार में लाभ बढऩे का और लाभ के नए अवसर बढऩे का योग भी प्रबल है।
सप्ताह के आखिर में विविध प्रकार के खर्च बढ़ सकते हैं तथा लघु यात्रा भी हो सकती
है। प्रियजनों से भेंट का योग भी इस सप्ताह प्रबल है।

मीन- आपकी राशि पर चल रहे शनि का मंगल का प्रतियुति योग इस सप्ताह कुछ स्वास्थ्य
कष्ट दे सकता है इसलिए आहार विहार और दिनचर्या नियमित बनाए रखें। इसी के समानांतर इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी तथा आपको एक से अधिक क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने का अवसर भी मिल सकता है अथवा इसका संकेत मिल सकता है। सप्ताह के शुरू में यात्रा हो सकती है अथवा यह यात्रा सप्ताह के
आखिर में भी हो सकती है। व्यापार रोजगार में लाभ और प्रसन्नता की दृष्टि से यह सब का पूरा सप्ताह हुई आपको अनुकूल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *