best news portal development company in india

देश के जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक पूर्व ISRO प्रमुख सोमनाथ आज पंजाब यूनिवर्सिटी में देंगे लेक्चर

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब यूनिवर्सिटी में आज ISRO के पूर्व चेयरमैन और देश के जाने-माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एस. सोमनाथ विशेष लेक्चर देने आ रहे हैं। यह लेक्चर यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित ऑडिटोरियम में होगा और सभी लोगों के लिए खुला रहेगा।

कार्यक्रम ‘पंजाब यूनिवर्सिटी कोलोकेयम सीरीज’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग करेंगी। डॉ. सोमनाथ का लेक्चर “भारत में स्पेस सेक्टर: बिजनेस और स्टार्टअप के मौके” विषय पर होगा।

व्यापार के अवसरों पर अपनी बात रखेंगे

प्रोफेसर देश दीपक सिंह ने बताया कि इस लेक्चर में डॉ. सोमनाथ भारत के बढ़ते स्पेस सेक्टर, नई कंपनियों और व्यापार के अवसरों पर अपनी बात रखेंगे। डॉ. सोमनाथ को अंतरिक्ष अभियानों और लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है।

ISRO प्रमुख रहते हुए उन्होंने चंद्रयान-3, आदित्य L1, एक्सपोसेट, INSAT-3DS, PSLV-C57 और LVM3-वनवेब जैसे बड़े मिशनों का नेतृत्व किया। उन्होंने गगनयान (भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन) और स्पेस विजन-2047 जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी शुरू किए।

LPSC के डायरेक्टर रहे चुके

वे इससे पहले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) और लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) के डायरेक्टर भी रहे हैं, जहां उन्होंने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV), स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV), और क्रायोजेनिक इंजन पर काम किया।

डॉ. सोमनाथ को देश और दुनिया के कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें नेशनल एयरोनॉटिक्स प्राइज, स्पेस गोल्ड मेडल, राज्योत्सव सम्मान और कई यूनिवर्सिटियों से डॉक्टरेट की उपाधियां (मानद डिग्रियां) शामिल हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी का भी अंतरिक्ष विज्ञान में गहरा योगदान रहा है। यहां का फिजिक्स डिपार्टमेंट और स्पेस-एस्ट्रोफिजिक्स इंस्टीट्यूट, ISRO जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर रिसर्च करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई