best news portal development company in india

औजला और हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें : पंजाब महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए डीजीपी को लिखा पत्र 

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाबी गायक करण औजला और सिंगर व रैपर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पंजाब महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है। गानों में महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने गायक हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब डीजीपी को लिखा पत्र हैं। 

महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने पत्र में कहा कि दोनों गायकों ने अपने-अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया है, जो महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस बारे में क्या कार्रवाई हुई है। 11 अगस्त तक पुलिस को आयोग में रिपोर्ट देनी होगी।

करण औजला के गाने एमएम गबरू और हनी सिंह के गाने मिलेनियर को लेकर यह विवाद हुआ है। आयोग की अध्यक्ष गिल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी दोनों पर कार्रवाई जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई