best news portal development company in india

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत से नहीं मिली राहत : सोमवार को फिर होगी सुनवाई

SHARE:

चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर आज फिर मोहाली अदालत में सुनवाई हुई। लेकिन आज भी उन्हें राहत नहीं मिली है। अब इस मामले की सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

जबकि 12 अगस्त को बैरक बदलने की याचिका पर भी सुनवाई होगी। मजीठिया को 25 जून को विजिलेंस ने अमृतसर निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह नाभा जेल में बंद है।

मजीठिया का जेल से बाहर आना अभी मुश्किल

बिक्रम सिंह मजीठिया का जेल से बाहर आना अभी मुश्किल है, क्योंकि आय से अधिक संपत्ति के मामले के अलावा उन पर अमृतसर में एक और मामला दर्ज है। आरोप है कि जब विजिलेंस ब्यूरो की टीम 25 जून को उनके पास पहुंची थी, तो उन्होंने टीम के साथ गलत व्यवहार किया और पुलिस कर्मियों से उलझ गए थे।

इस दौरान उनके एक समर्थक पर भी केस दर्ज किया गया है। उन पर गैर-जमानती धाराएं लगी हैं। ऐसे में एक बात साफ है कि अगर उन्हें जमानत भी मिल जाती है, तो अमृतसर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई