best news portal development company in india

मां वैष्णो देवी के दरबार कटड़ा जाने के लिए अमृतसर से चलेगी वंदे भारत ट्रेन : PM मोदी ने डिजिटल माध्यम के जरिए दिखाई हरि झंडी

SHARE:

अमृतसर। पंजाब से मां वैष्णो देवी के दरबार कटड़ा जाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु से डिजिटल माध्यम के जरिए हरि झंडी दिखाई। इसके बाद 11 अगस्त से आम जनता के लिए ये ट्रेन संचालित हो जाएगी। यह ट्रेन उत्तर रेलवे जोन के तहत संचालित होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। अमृतसर से कटरा के बीच यह हाई-स्पीड ट्रेन सिर्फ 5 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं और यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय की बचत करने वाला विकल्प मिलेगा। ट्रेन का नंबर 26405/26406 होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

वंदे भारत के लिए नया रूट चुना गया है। सीधा पठानकोट ना होते हुए ये ट्रेन वाया ब्यास, जालंधर सिटी से होते हुए पठानकोट कैंट पहुंचेगी और वहां से ये ट्रेन जम्मू तवी होते हुए कटड़ा पहुंचेगी।

अमृतसर से कटरा के लिए ये पहली वंदे-भारत

इससे पहले दिल्ली-कटरा और कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई हैं। नई ट्रेन के शुरू होने से अमृतसर और आसपास के जिलों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह परियोजना 2019 में पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इन ट्रेनों को समय-समय पर लॉन्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई