best news portal development company in india

नशा तस्कर के घर की इमारत गिराई: ड्रग मनी से बनाई पंचायती जमीन पर इमारत; 16 केस दर्ज, एक जेल में

SHARE:

बरनाला। पंजाब पुलिस ने आज (10 अगस्त) बरनाला में नशा तस्करों से जुड़े एक परिवार की इमारत को गिराया। आरोप है कि इन लोगों ने पंचायत की ज़मीन पर ड्रग मनी से इमारत का निर्माण किया था। यह कार्रवाई हंडियाया नगर पंचायत और पुलिस ने मिलकर की।

एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम खुद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब में नशा तस्करों को माफ़ नहीं किया जाएगा।

बरनाला में पुलिस कार्रवाई करते हुए। - Dainik Bhaskar

गौरा सिंह इस समय जेल में है, जबकि अमरजीत कौर जमानत

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।एसएसपी ने बताया कि वैसे तो पूरा परिवार नशे के कारोबार में शामिल है, लेकिन आरोपी गौरा सिंह और अमरजीत कौर पर एनडीपीएस के 16 मामले दर्ज हैं। गौरा सिंह इस समय जेल में है, जबकि अमरजीत कौर जमानत पर है। वहीं, गौरा सिंह के दो भाई भी हैं, जिन पर एक्साइज आदि के मामले दर्ज हैं।

एसएसपी बरनाला व प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए।
एसएसपी बरनाला व प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए।

 

नोटिस भेजने पर भी नहीं दिया जवाब

SSP ने बताया कि आरोपी पर प्रशासन द्वारा सीधी कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि परिवार को पहले नोटिस जारी किया गया था और अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। लेकिन ये लोग उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अब तक बरनाला में 6 नशा तस्करों की इमारतें गिराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें नशों के विरुद्ध मुहिम में मिलकर काम कर रही हैं। सरकार का साफ संदेश है कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि नशे के आदी लोगों का अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई