हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
नवांशहर। पंजाब के नवांशहर के बेहराम इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी सोनू को पुलिस ने काबू किया है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसएसपी एसबीएस नगर कुछ देर बाद मीडिया को जानकारी देंगे।
गिरफ्तार करते वक्त हथियार बरामद होने पर सोनू ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में सोनू के पैर में गोली लगी। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सोनू उर्फ काली, जो आलमगीर कपूरथला का निवासी है, और उसके साथी जितेंद्र चौधरी उर्फ रितिक, संजय और तीन अन्य नाबालिगों को जयपुर से पकड़ा था। सोनू पर नवांशहर में एक महीने पहले हुए हैंड ग्रेनेड हमले का आरोप है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। 7 जुलाई 2025 को जालंधर में एक शराब कारोबारी की दुकान के सामने ग्रेनेड धमाका कर उसने दहशत फैलाई थी। ये लोग लंबे समय से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे।








