best news portal development company in india

पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे 154-A धंसा : 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

SHARE:

भरमौर। हिमाचल से सटे पंजाब के दुनेरा में लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे 154-A धंस गया है। चंबा के दुनेरा के पास आज सुबह 7 बजे सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह नीचे बैठ गया है। इसके बाद पठानकोट-चंबा-भरमौर NH पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। एक गाड़ी सड़क किनारे फंस गई है।

पठानकोट-भरमौर हाईवे पर धंसी सड़क का दृश्य। - Dainik Bhaskar

पठानकोट-भरमौर हाईवे पर धंसी सड़क का दृश्य।

हाईवे धंसने के बाद पंजाब से रोजाना चंबा और कांगड़ा जिला आने वाले दैनिक उपभोग की वस्तुओं दूध, दही, मक्खन, ब्रेड, अंडे व सब्जियों इत्यादि की सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ा है।

सड़क धंसने के बाद रुके वाहन व मौजूद लोग।
सड़क धंसने के बाद रुके वाहन व मौजूद लोग।

 

मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालु भी नहीं आ पा रहे

पंजाब और जम्मू के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए भी इसी हाईवे से भरमौर पहुंचते हैं। इन दिनों रोजाना 100 से ज्यादा वाहनों में मणिमहेश यात्री इसी हाईवे से होकर भरमौर पहुंचते हैं। आज सबकी गाड़ियां ट्रैफिक जाम में फंस गई है।

इसी तरह भरमौर, डलहौजी, बनीखेत इत्यादि पर्यटन स्थलों पर भी इसी NH से पंजाब से टूरिस्ट आते हैं। मगर अब सड़क बंद होने से यात्रियों का आना-जाना रुक गया है।

NHAI ने मशीनरी भेजी

वहीं नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मौके पर सड़क की बहाली को मशीनरी भेज दी है। मगर क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई