best news portal development company in india

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बनाई SC एडवाइजरी काउंसिल : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को 9वां स्थान 

SHARE:

जालंधर।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अनुसूचित जाति विभाग के लिए एडवाइजरी काउंसिल बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका को भी इसमें जगह मिली है। जारी सूची में चन्नी का नाम 9वें और वेरका का नाम 36वें स्थान पर है। इस जिम्मेदारी को लेकर पंजाब कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि इस काउंसिल का मकसद अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा करना और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाना है। यह काउंसिल सीधे कांग्रेस नेतृत्व को सलाह और सुझाव देगी।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट, जिसमें दोनों नेताओं के नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई