best news portal development company in india

4 ट्रंकों में 40 हजार पन्नों की पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट : 200 गवाहों, 400 बैंक खातों का भी जिक्र

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आज मोहाली अदालत में विजिलेंस ब्यूरो ने चार्जशीट पेश किया। विजिलेंस ने इस केस में 200 से ज्यादा गवाह बनाए हैं और 400 से अधिक बैंक खातों की जांच की है। बताया जा रहा है कि चार्जशीट 40 हजार से अधिक पन्नों की है, जिसे चार ट्रंकों में अदालत तक लाया गया।  अकाली दल का कहना है कि चालान अदालत में पेश होने के बाद ही उसका अध्ययन किया जाएगा। गौरतलब है कि 25 जून को बिक्रम मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यू नाभा जेल में बंद हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चालीस हजार पेजों की चार्जशीट को चार ट्रक में लेकर मोहाली अदालत में पहुंची विजिलें ब्यूरो की टीम। - Dainik Bhaskar

700 करोड़ की संपत्ति का है जिक्र

सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस ने 700 करोड़ की अवैध और बेमानी संपत्ति का खुलासा चार्जशीट में किया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और दिल्ली में 15 ठिकानों की जांच के बाद चार्जशीट तैयार की गई है। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि विजिलेंस ने तय समय पर चार्जशीट दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई