best news portal development company in india

प्रधानमंत्री मोदी को क्रिकेटर हरभजन सिंह की भावुक पोस्ट : बोले- हमारे सैकड़ों गांव डूबे, किसानों की फसल बर्बाद; बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

SHARE:

जालंधर।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के समर्थन में एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण सैकड़ों गांव डूब गए हैं, हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और आम लोग भारी संकट में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब, जो पूरे देश का अन्न भंडार कहलाता है, आज भयावह स्थिति से गुजर रहा है और केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है। सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी और NDRF से सहायता की अपील    की है।

पंजाब के साथ खड़ा होना सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी-हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री से मांग की कि प्रभावित इलाकों में सेना और NDRF की टीमें को और ताकत से राहत कार्य शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों तक भोजन, दवाइयां और सुरक्षित छत पहुंचाई जाए और किसानों को वित्तीय व कृषि सहायता दी जाए, ताकि वे अपनी जिंदगी और खेतीबाड़ी दोबारा खड़ी कर सकें।

पूर्व क्रिकेटर ने लिखा- पंजाब के साथ खड़ा होना सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। यह राजनीति का मुद्दा नहीं है, बल्कि जिंदगियां बचाने और देश की कृषि को सुरक्षित करने का बड़ा मिशन है।

उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे व्यापक स्तर पर साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से पंजाब के लिए तुरंत राहत पैकेज जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई