best news portal development company in india

मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र: बोले-प्रति एकड़ 50 हजार देने को तैयार; केंद्र मदद करे, 3 लाख एकड़ फसल डूबी

SHARE:

पंजाब के 9 जिले इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कई गांवों और शहरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों के घर और फसलें दोनों बर्बाद हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से रुके हुए 60 हजार करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की है।

सीएम ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 3 लाख एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जिलों में देखा जा रहा है।

पंजाब में अब 11330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
पंजाब में अब 11330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि SDRF के नियमों में बदलाव किए जाएं ताकि किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान पर प्रति एकड़ 50,000 रुपए का मुआवजा दिया जा सके। मान ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार किसानों को 50,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की सहमति आवश्यक है।

सामान्य वर्षा से 74% अधिक हुई

पंजाब में अगस्त 2025 में पंजाब में कुल 253.7 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षा से 74% अधिक है। सामान्य तौर पर पंजाब में अगस्त महीने में 146.2 मिमी बारिश होती है। यह जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। इस मौसम लोग आफत है। वहीं, सरकार की तरफ से आज तक छुट्टियां घोषित की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई