best news portal development company in india

बाढ़ और बारिश की चपेट में पंजाब: 3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश

SHARE:

पंजाब में बाढ़ को लेकर स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस समय पंजाब के सात जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में है। वहीं, शनिवार रात से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। 

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में चल रही बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले पंजाब सरकार ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी।

शिक्षा मंत्री का बयान

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील

शिक्षा मंत्री बैंस ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि माता-पिता और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पंजाब इस समय गंभीर बाढ़ का सामना कर रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में इसके चिंताजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिले  गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं।

रविवार सुबह से हो रही बारिश

बता दें कि पंजाब पहले से ही बाढ़ के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अब बारिश ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार-रविवार रात से ही बारिश हो रही है। फिरोजपुर, बरनाला, बठिंडा और संगरूर के सुनाम में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में बाढ़ और बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई