best news portal development company in india

स्कूलों के खुलते ही हुआ बड़ा हादसा : बच्चों से भरी बस पलटी; रास्ता खराब होने के कारण नाले में जा गिरी, 20 बच्चों सुरक्षित निकाला

SHARE:

पटियाला । पंजाब में स्कूलों के खुलते ही एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला में नाभा के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस अचानक फिसलकर नाले में जा गिरी। बस में करीब 20 छात्र सवार थे, जो रोज की तरह स्कूल जा रहे थे।

आसपास के लोगों और राहगीरों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से सभी छात्र सुरक्षित रहे, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिनका तुरंत इलाज किया गया।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।

 

ककराला-दुल्लदी मार्ग से गुजर रही थी बस

जानकारी के अनुसार हादसा इंडो-ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल, नाभा की बस का हुआ। बस सुबह बच्चों को लेकर पिंड ककराला-दुल्लदी मार्ग से स्कूल की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से एक वाहन आने पर ड्राइवर ने बस को किनारे करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

अभिभावकों ने निकाला स्कूल प्रशासन पर गुस्सा

हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही स्कूल प्रबंधन और बस मालिकों की लापरवाही पर गुस्सा भी जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस तरह की प्राइवेट बसें बिना किसी जांच और सुरक्षा मानकों की परवाह किए बच्चों को ढोती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि प्राइवेट स्कूल बसों की नियमित जांच हो और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *