best news portal development company in india

पंजाब कैबिनेट मीटिंग शुरू : CM भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े ; बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का ऐलान संभव

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब में कैबिनेट की अहम मीटिंग शुरू हो गई है। मीटिंग सीएम रिहायश पर हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है।

पंजाब सीएम भगवंत मान अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए है। - Dainik Bhaskar

साथ ही माइनिंग पॉलिसी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। नई पॉलिसी के तहत “मेरी खेत, मेरी रेत” नीति लागू की जा सकती है, जिसके तहत किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की अनुमति होगी और उसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास रहेगा। मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

खेतों में रेत आने से किसान परेशान

जानकारी के मुताबिक 1988 के बाद पहली बार पंजाब में इतनी बड़ी बाढ़ आई है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के खेत पानी में डूबे हैं। उनमें मिट्टी और रेत आ गई है। हालात यह हैं कि किसान अगली फसल के लिए कैसे तैयारी करें। यह मांग किसान भी उठा रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐलान किया गया कि हम माइनिंग पॉलिसी में बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा आज मीटिंग में ऐलान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *