best news portal development company in india

अब हमारी बारी है- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ; पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की मदद की अपील

SHARE:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिगबॉस में पंजाब में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई और मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा जरूरतमंदों की मदद करता रहा है, लेकिन आज खुद एक विकट परिस्थिति में है, इसलिए आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।

सलमान खान ने बताया कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही मची है। किसानों के घर बह गए हैं और कई घर गिर गए हैं, जिससे उन लोगों के पास रहने की जगह नहीं बची, जबकि ये वही किसान हैं जो हमारे लिए खाना उगाते हैं।

सलमान बोले- ये कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है

सलमान खान ने कहा कि यह कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि यह कौम लंगर और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद के लिए प्रसिद्ध है। सैकड़ों सालों तक इस कौम ने लोगों को खाना बांटा है, किसी को निराश नहीं किया और भूखे पेट वापस नहीं भेजा।

सलमान ने कहा कि अब हमारी बारी है, हमें भी अपना योगदान देना चाहिए। पंजाब के कई सिंगर पहले ही मदद कर चुके हैं, और हम लोग भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता की कोशिश कर रहे हैं।

कलाकारों का बढ़ता सहयोग

बॉलीवुड और पॉलीवुड के कई कलाकार पंजाब के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे सितारे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई